Table of Contents
अल्लू अर्जुन की जीवनी (Allu Arjun Biography in Hindi)
अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। अभी उनकी उम्र 42 साल है।
अल्लू अर्जुन के परिवार के बारे में:
अल्लू अर्जुन का जन्म अल्लू अरविंद और Nirmala Allu के घर हुआ था। उनके पिता अल्लू अरविंद साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रमुख निर्माता हैं,। अल्लू अर्जुन का परिवार हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है, और उनके पिता का इस इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान है।
अल्लू अर्जुन की पत्नी
अल्लू अर्जुन की शादी Sneha Reddy से 6 March , 2011 को हुई थी ।
अल्लू अर्जुन के बच्चों के बारे में
1. Allu Ayaan : अल्लू अर्जुन का पहला बेटा है, जिनका जन्म 2014 में हुआ था। वह बहुत प्यारे और एक्टिव हैं।
2. Allu Arha : अल्लू अर्जुन की बेटी है, जिनका जन्म 2016 में हुआ था। वह अपनी मासूमियत और क्यूटनेस के लिए लोकप्रिय हैं।
Allu Arjun की सभी मूवीज
फिल्म ‘विजेता’ (1985) और ‘स्वाति मुथ्यम’ (1986)
अल्लू अर्जुन ने 1985 में फिल्म विजेता से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 1986 में फिल्म स्वाति मुथ्यम में भी उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया।
डैडी (2001)
2001 में आई चिरंजीवी की फिल्म डैडी में उन्होंने एक डांस वीडियो में भाग लिया, जिसने उनके डांसिंग स्किल्स को पहली बार दर्शकों के सामने रखा।
लीड रोल की शुरुआत: गंगोत्री (2003)
गंगोत्री, अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें उनके साथ आदिती अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रकाश राज, ब्रह्मानंदम, और सुनील जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म का बजट ₹3 करोड़ था और यह बॉक्स ऑफिस पर ₹11 करोड़ की कमाई करके सुपरहिट साबित हुई।
आर्य (2004): पहली ब्लॉकबस्टर
आर्य एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ अंजलि और सिवा बालाजी ने काम किया। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक सुकुमार थे। फिल्म का बजट ₹4 करोड़ था और इसने ₹30 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
बन्नी (2005)
बन्नी एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें उन्होंने गोवारी मुंथा और पृथ्वीराज के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म का बजट ₹15 करोड़ था और इसने ₹29 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।
हैप्पी (2006)
हैप्पी एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ जेनेलिया डिसूजा ने अभिनय किया। इस फिल्म का बजट ₹20 करोड़ था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ₹16 करोड़ ही कमा पाई और फ्लॉप साबित हुई।
देशमुदुरु (2007)
देशमुदुरु एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें हंसिका मोटवानी ने साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फिल्म का बजट ₹10 करोड़ था और यह बॉक्स ऑफिस पर ₹39 करोड़ कमाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
परुगु (2008)
परुगु एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अल्लू अर्जुन ने शीला और प्रकाश राज के साथ काम किया। फिल्म का बजट ₹15 करोड़ था और इसने ₹31 करोड़ की कमाई की। यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई।
आर्य 2 (2009)
आर्य 2, आर्य का सीक्वल था, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ काजल अग्रवाल ने अभिनय किया। इस फिल्म का निर्देशन भी सुकुमार ने किया। फिल्म का बजट ₹21 करोड़ था और इसने ₹25 करोड़ कमाए। यह फिल्म एवरेज साबित हुई।
वरुडु और वेदम (2010)
2010 में अल्लू अर्जुन की दो फिल्में आईं, लेकिन दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।
1. वरुडु: बजट ₹30 करोड़, कलेक्शन ₹15 करोड़।
2. वेदम: बजट ₹16 करोड़, कलेक्शन ₹14 करोड़।
बद्रीनाथ (2011)
जेनर: एक्शन-ड्रामा
बजट: ₹42 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹45 करोड़
बद्रीनाथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी जिसमें अल्लू अर्जुन और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन वामसी पेडिपल्ली ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने एक योद्धा का किरदार निभाया और काजल ने उनकी प्रेमिका का रोल किया।
Julayi (2012)
जेनर: एक्शन-ड्रामा, कॉमेडी
बजट: ₹30 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹55 करोड़
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और एलीना डक्रूज मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन ट्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था। Julayi एक एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने ₹55 करोड़ की कमाई की।
Iddarammayilatho (2013)
जेनर: रोमांटिक-ड्रामा
बजट: ₹33 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹37 करोड़
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ अमाला पॉल ने अभिनय किया था। यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई। फिल्म में अल्लू अर्जुन का रोमांटिक और एक्शन अवतार था।
रेस गुर्रम (2014): 100 करोड़ क्लब में प्रवेश
रेस गुर्रम एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें श्रुति हासन ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म का बजट ₹52 करोड़ था और इसने ₹102 करोड़ की कमाई की। यह अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म थी जिसने 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया।
येवडू (2014)
जेनर: थ्रिलर
अल्लू अर्जुन ने फिल्म “येवडू” में कैमियो रोल किया था। फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में थे। यह एक थ्रिलर फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
सन ऑफ सत्यमूर्ति (2014)
जेनर: ड्रामा, फैमिली
बजट: ₹40 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹85 करोड़
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, सामंथा रुथ प्रभु और नित्या मेनन मुख्य भूमिका में थे। यह एक फैमिली ड्रामा थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
रुद्रमादेवी (2015)
यह एक हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं और अल्लू अर्जुन ने एक सपोर्टिंग रोल निभाया। इस फिल्म का बजट ₹60 करोड़ था और यह ₹65 करोड़ की कमाई के साथ एवरेज साबित हुई।
सरायनाडू (2016)
जेनर: एक्शन, ड्रामा
बजट: ₹50 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹127 करोड़
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह ने अभिनय किया था। यह फिल्म एक एक्शन-ड्रामा थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में अल्लू अर्जुन का प्रदर्शन शानदार था।
DJ: Duvvada Jagannadham (2017)
जेनर: एक्शन, कॉमेडी
बजट: ₹40 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹115 करोड़
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण थी और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
ना पेरु सूर्य (2018)
जेनर: एक्शन, ड्रामा
बजट: ₹65 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹75 करोड़
Ala Vaikunthapurramuloo (2020)
जेनर: कॉमेडी-ड्रामा, फैमिली
बजट: ₹100 करोड़
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹280 करोड़
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े, तब्बू और मुरली शर्मा ने अभिनय किया था। यह एक फैमिली-ड्रामा थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने ₹280 करोड़ की शानदार कमाई की।
पुष्पा: द राइज (2021)
पुष्पा: द राइज अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म का बजट ₹150 करोड़ था और इसने ₹377 करोड़ से अधिक की कमाई की।
पुष्पा 2: द रूल(2024)
पुष्पा 2: द रुल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक ₹1800 करोड़ से अधिक की कमाई की है, जिससे यह एक ऐतिहासिक हिट साबित हुई है। इस फिल्म का बजट ₹500 करोड़ था, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए ₹300 करोड़ की फीस ली है, जो उन्हें भारत के सबसे बड़े पैड अभिनेता बना देती है। फिल्म ने न केवल दक्षिण भारत में, बल्कि पूरे देश में भारी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है, और इसकी सफलता ने अल्लू अर्जुन को एक नए स्टार के रूप में स्थापित किया है।
Conclusion
अल्लू अर्जुन का फिल्मी करियर शानदार रहा है, और उन्होंने अपने अभिनय से साउथ इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके द्वारा निभाए गए किरदार, उनकी डांसिंग स्किल्स, और उनकी शख्सियत ने उन्हें “Stylish Star”, “Icon Star”, “Mallu Arjun”, “Bunny” जैसे निक नेम दिलाए हैं। उनकी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, खासकर “पुष्पा: द राइज” जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। अल्लू अर्जुन की सफलता की कहानी सिर्फ उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष, और निरंतरता ने उन्हें हर स्तर पर सफलता दिलाई। उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है, और उन्होंने अपनी फिल्मों में अलग-अलग प्रकार के किरदार निभाए हैं, चाहे वह एक्शन हो, रोमांस, या ड्रामा।
अल्लू अर्जुन ने साउथ सिनेमा को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया और खुद को इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। उनकी सफलता से प्रेरित होकर कई लोग अपनी राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। इसके अलावा, उनके द्वारा प्राप्त अवार्ड्स और सराहनाएं उनकी कड़ी मेहनत और योगदान का प्रमाण हैं। इसके बारे में एक अलग ब्लॉग बनाया जाएगा, जिसमें उनके सभी अवार्ड्स और उनकी सफलता की यात्रा को विस्तार से साझा किया जाएगा।
FAQ
अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म कौन सी थी?
अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म गंगोत्री (2003) थी।
अल्लू अर्जुन के करियर की पहेली ब्लॉकबस्टर मूवी कौन थी?
अल्लू अर्जुन के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी आर्य (2004) था।
अल्लू अर्जुन ने किस फिल्म से डेब्यू किया था?
अल्लू अर्जुन ने बाल कलाकार के रूप में विजेता (1985) और स्वाति मुथ्यम (1986) में काम किया था।
अल्लू अर्जुन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?
पुष्पा 2: द रूल (2024) उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने ₹1800 करोड़ से अधिक कमाई की।
अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म कौन सी है
उनकी आने वाली फिल्म पुष्पा 3: The Rampage है। और भी फिल्में है
अल्लू अर्जुन को कौन-कौन से निक नाम से जाना जाता है?
अल्लू अर्जुन को उनके फैंस और इंडस्ट्री में “Bunny”, “Mallu Arjun”, “Stylish Star”, “Stylish Icon Star”, और “Icon Star” जैसे निक नाम से जाना जाता है।
“Stylish Star” निक नेम उन्हें क्यों मिला?
अल्लू अर्जुन को “Stylish Star” उनके डांस मूव्स, फैशन, और स्क्रीन पर स्टाइलिश अंदाज के कारण मिला है। यह निक नेम उनकी स्टाइलिश इमेज को दर्शाता है।
अल्लू अर्जुन की Age कितनी है
Allu Arjun की उम्र 42 साल है