Raid 2 Confirm Release Date and everything

Raid Movie Poster Official Twitter Account AjayDevgan

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार अमय पटनायक के साथ लौट रहे हैं, और इस बार इनकम टैक्स की सबसे बड़ी रेड डालने के लिए तैयार हैं! “रेड 2” का धमाकेदार टीज़र रिलीज़ हो चुका है और इसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। इस बार 75 रेड, 4200 करोड़ रुपये का घोटाला और सत्ता की साजिशें – सबकुछ एक साथ सामने आने वाला है।

Release Date

Raid 2 की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है, जो 1 मई को निर्धारित है…

टीज़र में क्या खास है?

टीज़र की शुरुआत एक रहस्यमयी आवाज़ से होती है –

“ये टैक्स का मामला फाइल देकर तभी के तभी सुलझाया जा सकता था।”

फिर एक दूसरा शख्स कहता है –

“क्या जरूरत थी ये सरकारी अफसर के लिए राजा जी की फौज बुलाने की?”

इसके बाद एंट्री होती है रामेश्वर सिंह (सौरभ शुक्ला) की, जो इस बार जेल में कैद हैं। वह कैदी के कपड़ों में मुस्कुराते हुए कहते हैं –

“किसका नाम ले लिया सुबह-सुबह?”

लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब अजय देवगन की दमदार एंट्री होती है। इस बार उनका मिशन और भी बड़ा है – 75 रेड और 4200 करोड़ का घोटाला!

75 रेड – इस बार दांव पर होगा पूरा सिस्टम!

अगर आपको लगा था कि पहली “रेड” जबरदस्त थी, तो “रेड 2उससे भी बड़ा धमाका करने वाली है। इस बार कहानी सिर्फ एक नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।

रितेश देशमुख इस फिल्म में एक ताकतवर पॉलिटिशियन “दादा भाई” के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिन पर यह 75 रेड पड़ने वाली हैं। वहीं, सौरभ शुक्ला का किरदार जेल में रहते हुए भी इस खेल में शामिल रहेगा। क्या वो बच पाएंगे, या फिर एक बार फिर उन्हें अमय पटनायक सबक सिखाएंगे?

क्यों होगी “रेड 2” सबसे अलग?

अजय देवगन एक बार फिर अपने सबसे दमदार किरदार में लौट रहे हैं।

75 रेड्स का मिशन, जो अब तक की सबसे बड़ी इनकम टैक्स जांच होगी।

4200 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश – भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई।

सौरभ शुक्ला की जेल से नई चालें – क्या वो सिस्टम को चकमा दे पाएंगे?

रितेश देशमुख एक खतरनाक पॉलिटिशियन के रूप में – जो इस खेल का असली मास्टरमाइंड हो सकता है।

इंटेंस थ्रिल, पावरफुल डायलॉग्स और सीट से हिलने न देने वाला सस्पेंस!

1 मई को होगी सबसे बड़ी रेड!

“रेड 2” 1 मई 2025 को रिलीज़ हो रही है, और टीज़र ने पहले ही माहौल गर्म कर दिया है। अजय देवगन के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्या अमय पटनायक 4200 करोड़ के घोटाले को बेनकाब कर पाएंगे?

Raid 2 Trailer Watch Now

Leave a Comment